पंतनगर: तमंचे के साथ पकड़ा गया आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव
पंंतनगर, अमृत विचार। विश्व विद्यालय परिसर के इंदिरा कॉलोनी से मंगलवार को तमंचे व कारतूस के साथ पकड़ा गया सूरज कोरोना पॉजिटिव निकला है। जिसके चलते आरोपी को जेल न भेजकर आइसोलेट कर दिया गया है। पंतनगर एसओ मदन मोहन जोशी ने बताया कि मंगलवार को तमंचे व चाकू के साथ सूरज व संजय को …
पंंतनगर, अमृत विचार। विश्व विद्यालय परिसर के इंदिरा कॉलोनी से मंगलवार को तमंचे व कारतूस के साथ पकड़ा गया सूरज कोरोना पॉजिटिव निकला है। जिसके चलते आरोपी को जेल न भेजकर आइसोलेट कर दिया गया है।
पंतनगर एसओ मदन मोहन जोशी ने बताया कि मंगलवार को तमंचे व चाकू के साथ सूरज व संजय को गिरफ्तार किया गया था। जिन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की कार्यवाही चल रही थी, लेकिन उससे पूर्व हुए रैपिड टेस्ट में आरोपी सूरज कोरोना पॉजिटिव निकला। जिसको आइसोलेट कर दूसरे युवक को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों को न्यायालय ले जाने वाले दोनों सिपाहियों की भी कोरोना जांच करवाई जाएगी।
