गौतम बुद्ध नगर: साइबर अपराधियों ने दो लोगों से ठगे करीब 45 लाख रुपए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। साइबर ठगों ने गाजियाबाद और नोएडा में रहने वाले दो व्यक्तियों से कथित तौर पर करीब 45 लाख रुपये की ठगी की। साइबर अपराध थाने की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि वैभव खंड स्थित एक सोसाइटी के मनोज डी सोनी ने बीती रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुछ दिन पूर्व कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया, तथा अंशकालिक नौकरी की पेशकश की। 

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार शुरुआत में आरोपियों ने उन्हें कुछ काम दिया फिर धीरे-धीरे अपने जाल में फंसा कर आरोपियों ने उनसे 23 लाख 30 हजार रुपए की ठगी की। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सेक्टर 51 के मृदुल घोष ने साइबर अपराध थाने में बीती रात रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात साइबर ठगों ने अपने जाल में फंसा कर उनसे 20 लाख 668 रुपए की ठगी कर ली। 

यादव ने बताया कि पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा कि कुछ समय पूर्व उन्हें अज्ञात साइबर ठगों ने अंशकालिक नौकरी की पेशकश की। उन्होंने बताया कि बाद में ठगों ने उससे 20 लाख 688 रुपए अपने खाते में डलवा लिया। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें;-अयोध्या: परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के बीच अब होगी योग प्रतियोगिता

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म