सुलतानपुर : पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के मामले में दरोगा को नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के पूर्व खनिज मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर छह फरवरी 2017 को गौरीगंज के सैंठा चौराहे पर बिना अनुमति चुनावी जनसभा करने के मामले में दरोगा आरपी शाही ने मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के बाद उन्हें क्लीन चिट दे दी गई थी। 

फाइनल रिपोर्ट के अंतिम निस्तारण हेतु एमपी/एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट योगेश यादव ने वादी मुकदमा तत्कालीन दरोगा आरपी शाही को नोटिस जारी की है। सरकारी वकील कालिका प्रसाद मिश्र ने बताया वादी दरोगा को नोटिस जारी कर कोर्ट ने 17 अकटूबर की तारीख सुनवाई के लिए नियत किया है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : मंडलायुक्त ने दिए निर्देश, कॉरिडोर से विकसित होंगे नैमिषारण्य -मिश्रित के द्वार

संबंधित समाचार