बाराबंकी : संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, पुलिस ने कब्जे में लिया शव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सूरतगंज/ बाराबंकी, अमृत विचार। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बबुरी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों एक युवती की मौत हो गई। आनन-फानन में परिवारीजन उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर ही रहे थे कि किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
     
थाना क्षेत्र के बबुरी गांव निवासी पुष्पा देवी यादव 20 की शुक्रवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई।परिवारीजन आनन फानन में उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर ही रहे थे कि किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पुलिस के पहुँचते ही परिजन शव छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।गांव में चर्चा है कि युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव ने बताया परिजन शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे।पुलिस के पहुँचने पर परिजन मौके से भाग गए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीएम उपरांत आगे कार्रवाई की जायगी।

ये भी पढ़ें -चित्रकूट : संपत्ति के लिए दो पुत्रों ने दिनदहाड़े पिता का कुल्हाड़ी से रेता गला, हत्या की रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म