हरदोई: 15 हेड कांस्टेबिल होंगे एसआई, पीएचक्यू से जारी हुई चिट्ठी
हरदोई। डीजीपी ऑफिस से जारी हुई चिट्ठी में सूबे में तैनात 2123 हेड कांस्टेबल का प्रमोशन करते हुए उन्हें एसआई बनाया गया है। पहले उनकी वर्दी पर तीन स्ट्रिप हुआ करती थीं, लेकिन अब उनके कंधे पर दो स्टार और नीले व लाल रंग की स्ट्रिप रहेगी। जिले में तैनात 15 हेड कांस्टेबलों का रुतबा बुलंद करते हुए उन्हें एसआई बनाया गया है।
एसपी (स्थापना) सत्यार्थ अनिरुद्ध पकंज ने 2123 हेड कांस्टेबलो की जो चिट्ठी जारी की है, उसमें जिले में तैनात मृत्युंजय प्रताप नारायण सिंह, रामकिशोर पाठक, हरिशंकर,अनन्त लाल सरोज,ओमा शंकर यदुवंशी, सुरेन्द्र नारायण तिवारी, महेश चन्द्र, सुरेश कुमार, प्रमोद कुमार, अशोक कुमार, अवध किशोर श्रीवास्तव, रामयश केवट, बम बहादुर यादव, सुरेश कुमार त्रिपाठी व राजीव कुमार मिश्रा को एसआई के लिए प्रमोशन दिया गया है। एसपी (स्थापना) श्री पकंज ने कहा है कि जहां पर जिसकी तैनाती है,उसे वहीं पर तैनात किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-देवरिया नरसंहार: प्रेमचंद समेत पांच आरोपियों के घर चलेगा बुलडोजर! प्रशासन ने चस्पा किया नोटिस
