सहारनपुर: इमरान मसूद आज ज्वाइन करेंगे कांग्रेस
सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक इमरान मसूद आज शनिवार को एक बार फिर कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक इमरान मसूद आज दोपहर 3 बजे कांग्रेस दफ्तर पहुंचकर पार्टी में शामिल होंगे।
बता दें कि इमरान मसूद 2022 में कांग्रेस छोड़कर सपा में गए थे उसके बाद सपा छोड़कर बीएसपी में शामिल हुए थे। बसपा ने उन्हें पश्चिम यूपी का प्रभारी बनाया था। लेकिन आज वह अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस का दामन थाम रहे है। इमरान मसूद का कहना है कि कांग्रेस में पहले से ही आस्था थी और फिर से घर वापसी कर रहा हूं।
यह भी पढ़ें:-देवरिया नरसंहार: प्रेमचंद समेत पांच आरोपियों के घर चलेगा बुलडोजर! प्रशासन ने चस्पा किया नोटिस
