फिलीपींस में सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत
मनिला। फिलीपींस के बसीलन प्रांत में बुधवार को एक सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। सेना के पश्चिमी मिंडानाओ कमांड के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अलारिक डेलोस सैंटोस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलीपींस वायुसेना तलाशी और बचाव अभियान चला रही है। सेना …
मनिला। फिलीपींस के बसीलन प्रांत में बुधवार को एक सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। सेना के पश्चिमी मिंडानाओ कमांड के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अलारिक डेलोस सैंटोस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलीपींस वायुसेना तलाशी और बचाव अभियान चला रही है। सेना ने हालांकि इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
बसीलन प्रांत से सांसद मुजीव हतमान ने इस हादसे को लेकर कहा कि सैन्य हेलीकॉप्टर अपराह्रन करीब एक बजे प्रांत के तटीय लांटावन शहर में ऊपरी मंग्गस इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इसके अलावा अधिकारियों ने कहा कि ख़राब मौसम हादसे का कारण हो सकती है। घटना से पहले काफी तेज हवाएं चली थीं और उसके बाद भारी बारिश भी आई थी। हेलीकॉप्टर में सवार चार लोगों के शव घटनास्थल से बरामद कर लिए गए हैं।
