क्रिकेट फैंस तक पहुंचने को याहू क्रिकेट का फोनपे संग करार
नई दिल्ली। क्रिकेट फैन्स के लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन, याहू क्रिकेट ने भारत के प्रमुख डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म, फोनपे के साथ साझेदारी की है। फोनपे के यूजर्स अब क्रिकेट का लाइव एक्शन देख सकते हैं। इस करार के तहत अब क्रिकेट के आगामी सीजन में याहू क्रिकेट का एक्सक्लूसिव कंटेंट फोनपे के क्रिकेट हब ‘स्विच …
नई दिल्ली। क्रिकेट फैन्स के लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन, याहू क्रिकेट ने भारत के प्रमुख डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म, फोनपे के साथ साझेदारी की है। फोनपे के यूजर्स अब क्रिकेट का लाइव एक्शन देख सकते हैं। इस करार के तहत अब क्रिकेट के आगामी सीजन में याहू क्रिकेट का एक्सक्लूसिव कंटेंट फोनपे के क्रिकेट हब ‘स्विच गली’ पर देखा जा सकता है।
इसके अलावा यूजर्स याहू क्रिकेट से लाइव स्कोर, रियल टाइम क्रिकेट न्यूज अपडेट्स और मैच में हर बॉल की कमेंट्री को फोनपे के होम पेज में उपलब्ध ‘स्विच गली’ सेक्शन में देख सकेंगे।
इस करार के बाद नई सामान्य स्थिति में क्रिकेट के फैस अपने मोबाइल पर फोनपे से ट्रांजैक्शन जारी रखकर यह देख सकेंगे कि क्रिकेट के मैदान पर क्या हो रहा है। याहू क्रिकेट आगामी प्रीमियर लीग खत्म होने के बाद भी फोनपे स्विच पर उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर वेरिजॉन मीडिया के इंडिया काउंटी मैनेजर निखिल रूंगटा ने कहा, “यह साझेदारी क्रिकेट के लेटेस्ट स्कोर यूजर्स को बताने के लिए याहू क्रिकेट को एक खास मुकाम पर खड़ा करती है। इसके साथ ही खेल प्रेमियों को उपयोगी कंटेंट भी मुहैया कराया जाता है। यह कई दूसरे क्रिकेट फैंस के लिए बड़े पैमाने पर शानदार अहसास होगा।”
फोनपे स्विच के हेड रितुराज रौतेला ने कहा, “हम फोनपे स्विच पर याहू क्रिकेट को अपना पार्टनर बनाकर बेहद उत्साहित हैं। याहू क्रिकेट इस सीजन में क्रिकेट के लिए डेडिकेटेड हमारे हब ‘स्विच गली’ पर हमारे यूजर्स को महत्वपूर्ण ऑफर देगा। इस पार्टनरशिप से हमारे 230 मिलियन यूजर्स फोनपे पर लाइव क्रिकेट एक्शन देख सकेंगे। फिलहाल फोनपे स्विच पर हमारे 220 से ज्यादा पार्टनर हैं।”
