प्रयागराज: फटकार के बाद बीकॉम की छात्रा ने की खुदकुशी, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। करेली थाना क्षेत्र के सदियापुर में बी. कॉम की छात्रा ने शुक्रवार की देर रात खुदकुशी कर ली। सुबह होने पर जब वह अपने कमरे से नहीं निकली तो घरवालों को शंका हुई और वहां जाकर देखा। परिजनों ने बेटी के शव को फंदे से लटकता देखा तो उनका मुंह मे आ गया। चीख पुकार के बाद आस पास के लोगो की भीड़ जुट गयी। सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

यह कदम उसने क्यों उठाया इसका पता नहीं चल सका है। सूत्रो के मुताबिक परिजनों की डांट फटकार के बाद उसने खुदकुशी की है। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। घटना की जांच पुलिस कर रही है। जानकारी के मुताबिक सदियापुर करेली के रहने वाले सरन सिंह कपड़ा व्यवसायी हैं।

उनकी पुत्री मोहिनी सिंह (22) बी कॉम अंतिम वर्ष की छात्रा है। वह एसएस खन्ना डिग्री कॉलेज में पढ़ती थी। शुक्रवार की देर रात उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुले पर परिवार के लोग परेशान हो गए। मौके पर जाकर खिड़की से अंदर देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार के लोग हैरान हैं। उनका कहना है कि उन्हें यह कभी भी नहीं सोचा था कि उनकी बेटी इस ऐसा कर सकती है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ : केजीएमयू में पांच दिनों से भर्ती दुष्कर्म पीड़ित बच्ची को आर्थिक मदद की दरकार, सरकारी सहायता के नाम पर कागजी कार्रवाई जारी

संबंधित समाचार