बरेली: वाशिंग पाउडर के विज्ञापन पर एडिट करके लगाया प्रधानमंत्री का फोटो, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली/भोजीपुरा, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर वाशिंग पाउडर के विज्ञापन पर गुड़िया की जगह प्रधानमंत्री की फोटो एडिट करके गलत टिप्पणी करने वाले आप नेता के खिलाफ भोजीपुरा पुलिस ने दरोगा की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

भोजीपुरा इलाके के कस्बा धौराटांडा के वार्ड- 12 के रहने वाले यामीन उल इस्लाम उर्फ अजीम प्रधान आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हैं। आरोप है कि आप नेता ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाशिंग पावडर के विज्ञापन को एडिट करके अशोभनीय टिप्पणी की। इस मामले में गौरक्षा प्रकोष्ठ के नेता हिमांशु पटेल ने एक्स पर पोस्ट कर एडीजी, आईजी और एसएसपी से शिकायत की थी। 

एसएसपी के निर्देश पर भोजीपुरा पुलिस ने आरोपी अजीम प्रधान के खिलाफ एसआई नरेश शर्मा की तहरीर पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आप नेता की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है। एसएसआई टीपी सिंह ने बताया कि आरोपी आप नेता के घर दबिश दी, लेकिन वह घर से फरार हो गया।

ये भी पढे़ं- आदेश दरकिनार: रात में फिर घरों में बिजली चेकिंग, लोगों की उड़ रही नींद

 

 

संबंधित समाचार