अफ़गानिस्तान में भूकंप से 120 लोगों की मौत, लगभग एक हजार घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हेरात। अफगानिस्तान के हेरात और अन्य पश्चिमी प्रांतों में आए भूकंप से कम से कम 120 लोग मारे गए और लगभग एक हजार अन्य घायल हो गए। हेरात के एक स्थानीय अधिकारी ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि लगभग एक हजार घायल लोगों को प्रांतीय राजधानी हेरात शहर के अस्पताल में ले जाया गया है, हेरात के नेशनल आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रांतीय निदेशक मावलावी मूसा अशारी ने कहा कि भूकंप के कारण हेरात के जिंदाजान और घोरियन जिलों के 12 गांव नष्ट हो गए।

चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के मुताबिक शनिवार को अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता के दो भूकंप आए। इससे पहले देश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक बयान में कहा गया था कि 15 लोग मारे गए और 40 घायल हो गए लेकिन स्थानीय लोगों का मानना ​​है कि हताहतों की संख्या अधिक हो सकती है।

बयान में कहा गया है कि बदगीस और फराह प्रांतों से कोई रिपोर्ट नहीं मिली लिहाजा हताहतों की संख्या बढ़ सकती है है। स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार लगभग 11:10 बजे आया, जिससे लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना पड़ा।

बयान में कहा गया है कि भूकंप में कई घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं या पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। बचाव दल को प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है इसमें कहा गया है कि प्रांतीय सरकार के अधिकारियों को भूकंप प्रभावित परिवारों को मानवीय सहायता की आपूर्ति करने के लिए सहायता एजेंसियों के साथ अपने आवश्यक प्रयासों का समन्वय करने का निर्देश दिया गया है। 

यह भी पढ़ेंIsrael Attack: मेघालय के 27 ईसाई यरुशलम में फंसे, CM संगमा ने विदेश मंत्रालय से मांगी मदद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका