गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात आई सामने, 7 साल की बच्ची से पहले किया दुष्कर्म, फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक चचेरे मामा ने सात साल की मासूम भांजी के साथ पहले दुष्कर्म किया उसके बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी चचेरे मामा को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला घंटाघर कोतवाली इलाके के कैलाभट्टा का है।

यहां अपने चचेरे मामा के घर आई मासूम बिटिया के साथ इस काम को अंजाम दिया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया था, जहां पुलिस की पूछताछ के बाद पीडि़त बच्ची के चचेरे मामा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उन्होंने कहा कि परिवार की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

यह भी पढ़ें: Israel-Palestine War : लेबनान ने भी किया इजराइल पर हमला, जंग में अब तक 500 से ज्यादा लोगों की मौत

संबंधित समाचार