बरेली: शहर में नहीं पार्किंग, पुलिस कर रही चालान
बरेली, अमृत विचार। ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार चालान किए जाने से आटो चालकों में रोष है। चालकों का कहना है कि पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मी उनका चालान कर देते हैं। इससे नाराज चालकों ने बुधवार को कमिश्नरी पहुंचकर ज्ञापन दिया व पुलिस द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न को रोकने की …
बरेली, अमृत विचार। ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार चालान किए जाने से आटो चालकों में रोष है। चालकों का कहना है कि पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मी उनका चालान कर देते हैं। इससे नाराज चालकों ने बुधवार को कमिश्नरी पहुंचकर ज्ञापन दिया व पुलिस द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न को रोकने की मांग की।
ऑटो रिक्शा टेंपो चालक वेलफेयर एसोसिएशन ने बुधवार को मंडलायुक्त को दिए गए ज्ञापन में कहा कि पूरे शहर में कहीं भी टेंपो खड़ा करने के लिए पार्किंग नहीं है। जिसकी वजह से आए दिन ऑटो वालों के भारी संख्या में चालान किए जा रहे हैं।
चालकों ने समस्या बताते हुए कहा कि शहर में जगह-जगह सीवर लाइन की खुदाई के लिए सड़कें खुदी पड़ी हैं। शहर में कोई भी पार्किंग स्थल न होने से सवारी चढ़ाते और उतारते समय यातायात पुलिस कागज पूरे होने के बाद भी चालान कर दे रही है।
लाकडाउन में गाड़ियों का संचालन न होने से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति पहले ही खराब हो चुकी है। अब जैसे तैसे गाड़ियां चल रही हैं तो पुलिस चालान काट दे रही है।
