रामपुर : साड़ियों को जलाकर पति ने पत्नी के मायके भेजी...दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
रामपुर, अमृत विचार। पति और ससुर के उत्पीड़न से तंग आकर महिला काफी समय से अपने पिता के साथ मायके में रह रही है। उसने सिविल लाइन थाने में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कैलाश कालोनी निवासी सोनिका गोयल का कहना है कि उसकी शादी 26 नंवबर 2010 को नोएडा के गौतमबुद्ध निवासी पराग गोयल से हुआ था। जिसमे मायके वालों ने 15 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन शादी के एक माह के बाद ही उसके पति ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। साथ ही लगातार मारपीट भी करता था। जिससे सोनिका गोयल काफी परेशान हो चुकी थी। जिसमे उसका ससुर भी साथ देता था। मायके वालों से बात तक नही करने देता था। कॉल डिटेल निकलवाकर उसके रिश्तेदारों को भेज देता था। जिसके बाद विवाहिता मायके आकर रहने लगी।
आरोप है कि कुछ दिनों पहले उसके पति ने ससुराल में रखी उसकी साड़ियों को आगे हवाले कर दिया। बाद में साड़ियो को कोरियर से उसके घर भेज दिया। कोरियर को खोलने के बाद उसके अंदर साड़ियों को जला देखकर उसके होश उड़ गए। काफी परेशान हो जाने के बाद उसने पति पराग गोयल और राजेंद्र कुमार गोयल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ये भी पढे़ं : रामपुर : ग्रामीण को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
