बरेली: कान्हा उपवन में गोवंशीय पशुओं की मौत के वायरल वीडियो की साइबर सेल करेगी जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अपर नगर आयुक्त और पशु चिकित्सा अधिकारी की जांच के बाद नगर निगम लेगा साइबर सेल की मदद

बरेली, अमृत विचार। कान्हा उपवन में गोवंशीय पशुओं की मौत और दयनीय स्थिति के वायरल वीडियो की जांच शुरू हो गई है। अपर नगर आयुक्त और पशु कल्याण अधिकारी ने उपवन में पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच टीम को कोई ऐसी चीज नहीं मिली है जिससे पता चले कि वायरल वीडियो दो साल में भी कभी बनाया गया हो। अब नगर निगम वीडियो कब और किसने अपलोड किया, इसकी जांच के लिए साइबर सेल की मदद लेगा।

पिछले सप्ताह एक गोशाला का वीडियो वायरल हुआ। उसे कान्हा उपवन का बताया गया। प्रभारी मंत्री के सामने भी यह मामला उठाया गया। इसके बाद नगर आयुक्त ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम बनाई। शनिवार को अपर नगर आयुक्त सर्वेश गुप्ता और पशु कल्याण अधिकारी डाॅ. आदित्य तिवारी ने कान्हा उपवन का निरीक्षण किया।

इस दौरान आंगतुक रजिस्टर देखा ताकि पता चल सके कि कोई बाहरी व्यक्ति आया की नहीं। जानवर कहां के हैं यह भी पता नहीं चल रहा है। यह नहीं पता चला कि वीडियो कब और किसने बनाया है। सूत्रों ने बताया कि निगम वीडियो की वास्तविकता का पता लगाने को अब साइबर सेल की मदद ले सकता है। पशु कल्याण अधिकारी डाॅ. आदित्य तिवारी ने बताया कि जांच करने को टीम गई थी। वहां की रिपोर्ट नगर आयुक्त को ही सौंपी जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: तीन छात्राओं से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर मारपीट

संबंधित समाचार