पीलीभीत: बुखार से पीड़ित किशोरी की मौत, लगातार बढ़ रहे आंकड़े...नहीं कोई समाधान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/बिलसंडा, अमृत विचार। गांव रामपुर बसंत में बुखार से पीड़ित एक किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। लगातार बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने और कई मरीजों के जान गंवाने के चलते ग्रामीणों में दहशत है। इसकी सूचनास मिलने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। जिला मुख्यालय से मोबाइल ओपीडी वैन भेजकर मरीजों की जांच कराई गई। जांच में सामने आए मरीजों को दवा भी बांटी गई।

बता दें कि शाहजहांपुर के थाना निगोही की सीमा पर स्थित क्षेत्र का गांव रामपुर बसंत में एक माह में  दूसरी बार संक्रामक रोगों की चपेट में आया है। पिछले माह भी इस गांव में बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाकर जांच की थी।

भाजपा विधायक विवेक वर्मा के साथ सीएमओ डॉ. आलोक कुमार शर्मा ने भी गांव पहुंचकर लोगों का हाल-चाल जाना था। जिला मलेरिया अधिकारी ने भी गांव में डेरा डाला था। इससे कुछ दिन बीमारी पर रोकथाम रही। मगर अब फिर बीमारियों ने पांव पसारने शुरू कर दिए।

गांव निवासी वीरेश सिंह ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी सुकीर्ति पांच दिन पूर्व बुखार की चपेट में आई थी। जिस पर उसे शाहजहांपुर के कस्बा बन्थरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन सुधार होने की बजाय हालत बिगड़ गई, और शनिवार की शाम उसकी मौत हो गई। उधर, मलेरिया विभाग की टीम ने गांव मरौरी खास में भी कैंप लगाकर मरीजों की जांच करने के साथ ही दवाओं का वितरण किया।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: साहब...कोचिंग गई बिटिया को ले गया युवक, बीसलपुर में हो रहा धर्मांतरण..अभी भी बरामद नहीं!

संबंधित समाचार