पीलीभीत: नवरात्रि के पावन मौके पर नगर पालिका कराएगी डांडिया उत्सव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। लीग से हटकर  कुछ करने की ख्वाहिश हर किसी में होनी ही चाहिए। खासकर अपने साथ ही दूसरों के मनोरंजन और आय के साधनों को विकसित करते हुए, एक नई पहल..। इस बार नगर पालिका पीलीभीत की ओर से शहरवासियों के लिए नवरात्रि के पावन मौके पर कुछ इसी उद्देश्य से डांडिया नाइट का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमे शहरवासी न सिर्फ मनोरंजन कर सकेंगे बल्कि नौ दिन व्रत के बाद फुल मस्ती होगी। इस दौरान खानपान का भी व्यापक इंतजाम रहेगा।

WhatsApp Image 2023-10-08 at 8.55.30 PM

वैसे तो शहर नगर पालिका की बात करें तो लंबे समय से जर्जर सड़कें, चोक नालियां, और गलियों में बजबजाती गंदगी ही पहचान बनी रही है। नगर पालिका की ओर से शहरवासियों के लिए कभी कोई खास इवेंट कराया ही नहीं गया। पर्व के मौके पर सफाई व्यवस्था  चाक चौबंद हो जाए इतना ही काफी रहा।

मगर इस बार नवरात्रि के मौके पर एक खास आयोजन की तैयारी नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल की ओर से की गई है। जिसे डांडिया नाइट का नाम दिया गया है। इसका मकसद है कि लोगों को नौ दिन के व्रत के बाद एक उत्सव का माहौल मिल सके। जिसमे हर वर्ग की सहुलियत के लिए इंतजाम रहेंगे।  बेवजह की भीड़ न बढ़े इसके लिए एंट्री शुल्क भी तय होगा। इसका व्यापक प्रचार प्रसार भी कराया जा रहा है। इसके अलावा अभी से लोगों को निमंत्रण भी पालिका की तरफ से दिया जा रहा है। ताकि आयोजन को सफल बनाया जा सके।

आम जनमानस को जोड़ने के लिए नगर पालिका को कोई न कोई काम करते रहना चाहिए। इसी को देखते हुए नवरात्रि के अंतिम दिन डांडिया नाइट आयोजित की जा रही है। इसमें स्टॉल भी रहेंगे तो एक से मेले जैसा माहौल रहेगा। एक बेहतर उद्देश्य के साथ शुरुआत की जा रही है। आगे भी ऐसे आयोजन किए जाते रहेंगे--- डॉ. आस्था अग्रवाल, चेयरमैन, नगर पालिका पीलीभीत।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: मुख्यमंत्री के जाते ही बेपरवाह वन विभाग, बाघिन से खुद ही बचाएं जान...नहीं दिखे जिम्मेदार

संबंधित समाचार