आगरा में जेसीबी से कुचल कर बच्ची की मौत, चालक फरार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। जिले के थाना ट्रांस यमुना कालोनी क्षेत्र में काम कर रही एक जेसीबी की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत हो गयी। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया । पुलिस ने बताया कि मरने वाली बच्ची की पहचान 14 महीने की खुशी के तौर पर की गयी है । उन्होंने बताया कि घटना के बाद जेसीबी चालक मौके से भाग निकला, पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जेसीबी को कब्जे में ले लिया है।

ये भी पढ़ें -इटावा में दो बहनों की गला काटकर हत्या, कमरे में पड़े मिले खून से सने शव, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार