गौतमबुद्ध नगर : लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी को पुलिस आयुक्त ने किया निलंबित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। नोएडा में लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत सेक्टर-18 चौकी के प्रभारी मनोज मलिक को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोप है कि संबंधित प्रभारी द्वारा जनशिकायतों का भी सही से निस्तारण नहीं किया जा रहा था। पुलिस उपायुक्त हरीश चंदर ने निलंबन की पुष्टि की । उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह की ओर से चौकी प्रभारी के निलंबन की कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : बुजुर्ग विदेशी नागरिक की होटल में मौत, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार