अयोध्या : बुजुर्ग विदेशी नागरिक की होटल में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या,अमृत विचार। रामनगरी के भ्रमण को आये एक बुजुर्ग विदेशी नागरिक कि रविवार की देर शाम बाईपास स्थित एक होटल में मौत हो गई। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मलेशिया के निवासी 75 वर्षीय दरमा राजा पर्यटन और दर्शन पूजन के लिए अयोध्या आये थे। वह लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित एक होटल में रुके थे। रविवार के देर शाम वह अपने कमरे में मृत पाए गए। घटना की जानकारी के बाद एसपी सिटी के नेतृत्व में अयोध्या पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने होटल पहुंच जांच पड़ताल शुरू की है। फौरी तौर पर हृदयाघात के चलते मौत की बात कही जा रही है। फिलहाल मौत की असली वजह की जानकारी के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इस घटना की जानकारी दूतावास को भी दे दी है।

ये भी पढ़ें -महाराजगंज में चौकी प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

संबंधित समाचार