Video: देवरिया में मृतक प्रेम चंद यादव को न्याय दिलाने की मांग, सड़क पर उतरे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा
लखनऊ/देवरिया। सोमवार 2 अक्टूबर को देवरिया के रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के फतेहपुर गांव में लेहड़ा टोल में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत छह की मौत को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। मामले में आज सोमवार को फतेहपुर गांव में मृतक प्रेम चंद यादव को न्याय दिलाने के लिए सैकड़ों लोग प्रदर्शन करने पहुंचे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो है, लेकिन इस वायरल की वीडियो की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है।
देवरिया में मृतक प्रेम चंद यादव को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा#देवरिया pic.twitter.com/rIjOV3j5RM
— amrit vichar (@amritvicharlko) October 9, 2023
इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा मृतक प्रेम चंद यादव को न्याय दिलाने के लिए जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों को मृतक के घर पर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने रोका लिया और समझाने में जुटी रही। वहीं दूसरी तरफ सूचना पर ASP,SDM,CO, और कई थानों की पुलिस मौके फोर्स पहुंच गई। लेकिन जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके इन्हें वहां से खदेड़ा दिया।
प्रेमचंद यादव के मकान हो रही पैमाइश
देवरिया नरसंहार मामले में जिल प्रशासन आज सोमवार को एक बार फिर से मृतक प्रेमचंद यादव के मकान की पैमाइश करने पहुंचा है। बताया जा रहा है कि इस दौरान 16 लेखपाल, 4 कानूनगो और राजस्व विभाग के कई अधिकारी मौजूद हैं। तनाव को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी है। इस बीच स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं संग सैकड़ों लोगों की भीड़ भी फतेहपुर के लेहड़ा टोले गांव पहुंच गई। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस फोर्स से भीड़ में शामिल लोगों की हल्की झड़प हुई है। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की।
ये भी पढ़ें - लखनऊ निदेशालय पर शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग - निशातगंज पुल पर लगा भीषण जाम
