हरदोई: अब अपने हाथ-पैरों से स्कूल जाएंगे दिव्यांग स्कूली बच्चे
हरदोई। समग्र शिक्षा अभियान के तहत सोमवार को बीआरसी बावन में कानपुर की एलिम्को कंपनी ने 124 स्कूली दिव्यांग को उपकरण बांटे। एसडीएम सदर स्वाती शुक्ला ने मुख्य अतिथि के तौर पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ब्लाक प्रमुख धर्मेन्द्र सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। बीईओ बावन आरके द्विवेदी ने बच्चों के अभिभावकों को स्कूल में उनकी शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
सोमवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत बीआरसी बावन में स्कूल जाने वाले 124 दिव्यांग बच्चों को उपकरण दिए गए। कार्यक्रम के लिए समन्वयक समेकित शिक्षा आशा वर्मा ने भरपूर सहयोग किया। एसडीएम सदर स्वाती शुक्ला ने कहा कि उपकरण मिलने से दिव्यांग बच्चे अब खुद-ब-खुद स्कूल पहुंचेंगे, उन्हें किसी का सहारा नहीं चाहिए होगा। एसडीएम ने ऐसे बच्चों के अभिभावकों से कहा कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए आगे आए और उन्हें बताए कि आगे बढ़ने के लिए शिक्षा कितनी ज़रूरी है।
बीईओ बावन श्री द्विवेदी ने स्कूलों में बच्चों की शत-प्रतिशत भागीदारी के लिए उनके अभिभावकों को प्रेरित किया और कहा कि उनके सहयोग के बिना ऐसा मुमकिन नहीं हो सकता। इस दौरान शब्बन खां,सर्वेंद्र बाजपेई, रामाशीष गुप्ता, ज्योत्सना त्रिवेदी,सरल वर्मा,क्षमा मिश्रा,रोली शुक्ला,नीलम, श्रीचंद्र पाण्डेय,सविता पाण्डेय, महावीर प्रसाद पाल,प्रबल प्रताप सिंह और अश्वनी सिंह कुशवाहा मौजूद रहे।
9 ब्लाकों और हरदोई (नगर क्षेत्र) के 124 बच्चे पहुंचें
हरदोई। समग्र शिक्षा अभियान के तहत सोमवार को कानपुर की एलिम्को कंपनी ने बीआरसी बावन में बावन ब्लाक के अलावा सुरसा, अहिरोरी, हरियावां, टड़ियावां, टोंडरपुर, पिहानी, शाहाबाद और भरखनी ब्लाक के अलावा हरदोई (नगर क्षेत्र) के 124 दिव्यांग बच्चों को उपकरण दिए गए। शब्बन खां ने बताया कि स्कूल आने-जाने से मजबूर होने वाले दिव्यांग बच्चों को अब किसी दूसरे का सहारा नहीं ढूंढना, बल्कि वे खुद ही दिए गए उपकरण के सहारे से अपने स्कूल आ और जा सकते हैं।
कौन-कौन से दिए गए उपकरण
हरदोई। बीआरसी बावन में जिन 124 बच्चों को दिव्यांग उपकरण दिए गए हैं उनमें ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, कैलीपर्स,रोलेटर, स्मार्ट केन,ब्रेल किट,ब्रेल किट,ब्रेल स्लेट,हिमरिंग एड और सीपी चेयर शामिल थी। समेकित शिक्षा की समन्वयक आशा वर्मा ने बताया है कि सरकार हर साल दिव्यांग बच्चों को इसी तरह उपकरणों का वितरण कराती है,ताकि स्कूल पहुंचने वाले बच्चों के सामने दिव्यांगता बाधा न बन सके।
यह भी पढ़ें: Video: देवरिया में मृतक प्रेम चंद यादव को न्याय दिलाने की मांग, सड़क पर उतरे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा
