हरदोई: 11 साल की बच्ची के लिए सौतेला बाप बना दरिंदा, किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पुलिस की सख्ती के बाद भी रेप के केस सामने आ रहे हैं। इस बार एक सौतेले बाप ने 11 साल की बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसकी मां की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए उस दरिंदे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला बेहटा गोकुल थाने के एक गांव का है।

बता दें कि शाहजहांपुर जिले के उचौली की रहने वाली महिला का पति उसे छोड़ कर चला गया था। महिला एक बेटी और एक बेटा है। बच्चों की परवरिश के लिए करीब चार साल पहले उसने कोठिला के रहने वाले सुधीर गुप्ता से शादी कर ली और दोनों बच्चों को ले कर वहीं रहने लगी।

बात शनिवार की है, सुधीर 11 साल की अपनी सौतेली बेटी को साथ ले कर सब्जी बेचने के लिए काजी बाड़ी की बाज़ार गया हुआ था। शाम को वहां से लौटते वक्त सुधीर रास्ते में पड़ने वाली पुलिया के पास रुक कर उस बच्ची को नीचे ले जा कर उसके साथ रेप किया।

घर पहुंची उस बच्ची ने अपनी मां को सारी बात बताई, उसकी बात सुन कर मां के पैरों तले ज़मीन खिसक गई। रविवार को उस महिला ने अपने दूसरे पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने सुधीर गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सारे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: सुलतानपुर: पत्नी की हत्या का आरोपी दोषी करार, पांच साल पूर्व पति ने गला काटकर किया था मर्डर

संबंधित समाचार