आज का राशिफल। 10 अक्टूबर, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज परिजनों के लिए कुछ उपहार खरीद सकते हैं। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। महत्वपूर्ण मीटिंग आदि से बचें। कार्यक्षेत्र में लोगों से बहुत ज्यादा अपेक्षा न करें। अपनी इच्छानुसार कार्य होने से मन संतुष्ट रहेगा।

वृष

आज व्यापार में कुछ नया करने का विचार जन्म ले सकता है। बॉस आपके ऊपर कुछ ज्यादा निर्भर रहेंगे। मन में कुछ नया और प्रयोगवादी करने की इच्छा होगी। रुके हुए बहुत से काम आसानी से हो जाएंगे। 

मिथुन

आज आप अपने जीवनसाथी से मन की बातें शेयर कर सकते हैं। कारोबार को लेकर आप थोड़े तनाव में हो सकते हैं। निजी जीवन में परेशानियों का अनुभव करेंगे। नींद में बाधा उत्पन्न हो सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

कर्क

आज आपका मानसिक तनाव पहले से काफी कम होगा। रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सभी कार्य समय पर हो जाएंगे। शाम के समय आपको कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम परिणाम मिलेंगे।

सिंह

आज दिन का शुरुआती भाग आपके लिए बेहद सुखद रहेगा। अपनी जीवनशैली में बदलाव न करें। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। जीवनसाथी को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।

कन्या

आज कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली परेशानी दूर होगी। नए भावनात्मक रिश्तों की शुरुआत हो सकती है। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उसका परिणाम आपको तुरंत प्राप्त होगा।

तुला

आज आप अपने काम का पूरी तरह से आनंद नहीं ले पाएंगे। कुछ कमी व रिक्तता महसूस कर सकते हैं। आपको अपने आत्मसम्मान की चिंता रहेगी। रुका हुआ धन अवश्य वापस मिल सकता है। युवा अपने करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

वृश्चिक

आज घर में बिना बुलाए मेहमान आ सकते हैं। जल्दबाजी में आपके काम बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में थोड़ी अनियमितता हो सकती है। पेट में गैस की समस्या हो सकती है। मसालेदार व तामसिक भोजन का सेवन न करें।

धनु

आज सुबह आप किसी महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा कर सकते हैं, लेकिन आपको यात्रा करने से बचना चाहिए। थकान और बुखार जैसी परेशानी हो सकती है। हर विषय पर आपको राय देने से बचना चाहिए।

मकर

आज अपना मन शांत रखें व अच्छी संगत में रहें। चल-अचल संपत्ति के विवाद शांत होंगे। आप धर्म-कर्म में काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा,किंतु आप अनावश्यक बातों को लेकर क्रुद्ध हो सकते हैं।

कुंभ

आज का दिन आय की दृष्टि से बहुत ही उत्तम है। विरोधियों के ऊपर आपका प्रभाव बढ़ेगा। व्यवसाय में बड़े अनुबंध मिलने की संभावना बन रही है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाना चाहिए। सेहत की समस्या दूर होगी।

मीन

आज प्रेमीजन से बहसबाजी हो सकती है। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। बच्चों के ऊपर आप नाराज हो सकते हैं। शेयर मार्केट में कार्य कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। मन थोड़ा व्यथित रहेगा। कमर दर्द की शिकायत हो सकती है।