बरेली: रुविवि ने फिर बढ़ाई प्रवेश की अंतिम तिथि
बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी, बीकॉम की प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी करने के लिए तीन दिन का वक्त और मिल गया है। अब प्रवेश प्रक्रिया 17 से 19 सितंबर तक रुविवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन पूरी करा सकते हैं। महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालयों के प्रथम चरण की प्रक्रिया 15 …
बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी, बीकॉम की प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी करने के लिए तीन दिन का वक्त और मिल गया है। अब प्रवेश प्रक्रिया 17 से 19 सितंबर तक रुविवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन पूरी करा सकते हैं।
महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालयों के प्रथम चरण की प्रक्रिया 15 सितंबर को पूरी हो चुकी थी, जिसमें 115995 अभ्यर्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली थी। इसके बावजूद करीब 28 हजार सीटें खाली रह गई थीं, क्योंकि 28 अगस्त तक एडमिशन के लिए पंजीकरण करीब 1.44 लाख अभ्यर्थियों ने कराए थे।
रुविवि से संबद्ध कई महाविद्यालयों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से गुहार लगाई थी कि प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि को बढ़ाया जा सके, जिससे वे एडमिशन ले चुके छात्र-छात्राओं की प्रवेश प्रक्रिया को रुविवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन पूरा कर सकें।
इस पर गौर करते हुए रुविवि की कुलसचिव डा. सुनीता पांडेय ने पत्र जारी करके अंतिम तिथि को 17 से 19 सितंबर तक बढ़ा दिया है। इस बाबत पत्र जारी करके हुए कुल सचिव ने बताया कि महाविद्यालयों में स्नातक स्तर पर ऑनलाइन प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय के पोर्टल की अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है।
