बरेली: गैंगस्टर सराफत हुसैन की 1.31 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त
डीएम रविंद्र कुमार ने लगाई मुहर, 11 अक्टूबर को होगी जब्त
बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी के गैंगस्टर सराफ हुसैन की 1.31 करोड़ की संपत्ति 11 अक्टूबर को जब्त की जाएगी। इसकी अनुमति डीएम रविन्द्र कुमार ने दे दी है। आरोपी पर 2022 में एनडीपीएस एक्ट के तहत फतेहगंज पश्चिमी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
इस मुकदमे की विवेचना मीरगंज थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने की थी। वार्ड नंबर 12 मोहल्ला सराय निवासी सराफत हुसैन की भोला नगर में पांच मंजिला आवासीय व शोरूम, कस्बा सराय में दो मंजिला एक मकान समेत अन्य संपत्ति जब्त की जाएगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: घर से मीटर बरामद होने के मामले में जेएमटी निलंबित
