Akshay Kumar : 'कुछ असली खबरें करें', पान मसाला ब्रांड का फिर से एम्बेसडर बनने की अफवाहों पर बोले अक्षय कुमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार ने एक पान मसाला ब्रांड के एम्बेसडर के रूप में वापसी की खबर को 'फर्जी खबर' करार देते हुए कहा कि पिछले साल सार्वजनिक रूप से ब्रांड के साथ अपने संबंध खत्म करने के बाद उन्होंने इस उत्पाद से दूरी बना ली है। एक ऑनलाइन पोर्टल ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक लेख साझा किया, जिसके कैप्शन में लिखा था, ''विमल पान मसाला के एम्बैस्डर के रूप में अक्षय कुमार की वापसी। नए विज्ञापन में अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे।'' 

अक्षय ने कहा कि यह विज्ञापन 2021 में फिल्माया गया था। अभिनेता ने 2022 में ब्रांड के साथ संबंध खत्म करने के अपने फैसले की घोषणा की थी। अक्षय ने खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए 'एक्स' पर कहा, ''एम्बैस्डर के रूप में वापसी? बॉलीवुड हंगामा के लिए यहां कुछ तथ्य रख रहा हूं, अगर आप फर्जी खबरों के बजाय दूसरी चीजों में रूचि रखते हों तो....। ये विज्ञापन 13 अक्टूबर 2021 को फिल्माए गए थे।'' 

उन्होंने कहा, ''ब्रांड के साथ संबंध समाप्त करने की सार्वजनिक रूप से घोषणा किए जाने के बाद से मेरा ब्रांड के साथ कोई लेना-देना नहीं है। वे अगले महीने के अंत तक, पहले फिल्माए गए विज्ञापनों को कानूनी रूप से चला सकते हैं। कुछ असरी खबरें कीजिए।'' पोर्टल ने अभिनेता की प्रतिक्रिया के साथ बाद में खबर को नया रूप दिया। पिछले साल अक्षय को पान मसाला का विज्ञापन करने के बाद आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। 

ये भी पढे़ं : Jawan Box Office Collection : शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन हुआ 1100 करोड़ पार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म