मुरादाबाद : टीएमयू से निकाले गए कर्मी ने ही कुलाधिपति के पीआरओ को किया था अगवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। तीर्थकर महावीर विश्वविद्यालय (टीएमयू) के कुलाधिपति सुरेश जैन के निजी सचिव (पीआरओ) अतुल कुमार को अगवा कर जानलेवा हमला करने वाला कोई और नहीं बल्कि पूर्व में निकाला गया कर्मचारी ही बताया जा रहा है। ये बात खुद घायल अतुल कुमार ने पुलिस को बताई है। पूर्व कर्मी स्वतंत्र कुमार जैन पहले टीएमयू में ही काम करता था। निकाले जाने पर इसने पीआरओ को धमकाया भी था।

पीआरओ का कहना है कि घटना में स्वतंत्र कुमार जैन के संग एक अन्य व्यक्ति भी था, जिसका नाम वह नहीं जानते हैं। घायल पीआरओ का कहना है कि आरोपी ने सोनकपुर पुल के पास उनकी गाड़ी रोकी और जबरन गेट खोलकर पीछे की सीट पर दोनों व्यक्ति बैठ गए थे। फिर पीछे से अतुल की गर्दन पर चाकू रखकर आरोपी उन्हें बुद्धि विहार फेज-2 चलने को कहा।

पीड़ित के मना करने पर आरोपी ने अतुल के सीने, पेट व गले पर चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया। आरोपी उन्हें गजरौला से आगे तक लाया और रास्ते में गाड़ी में सीएनजी खत्म हो गई थी।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : गलत दिशा से आ रही कार से दो बाइकों की भिड़ंत, जानिए फिर क्या हुआ?

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज