भारत-चीन सीमा पर पिछले छह महीनों में कोई घुसपैठ नहीं: सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ पिछले चार महीनों से चले आ रहे सैन्य गतिरोध के बीच सरकार ने कहा है कि भारत-चीन सीमा पर पिछले छह महीनों के दौरान किसी तरह की घुसपैठ नहीं हुई है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि …

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ पिछले चार महीनों से चले आ रहे सैन्य गतिरोध के बीच सरकार ने कहा है कि भारत-चीन सीमा पर पिछले छह महीनों के दौरान किसी तरह की घुसपैठ नहीं हुई है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि भारत-चीन सीमा पर पिछले महीने के दौरान घुसपैठ का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है।

पाकिस्तान सीमा के बारे में उन्होंने बताया कि पिछले छह महीने में भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ के 47 मामले सामने आए हैं इनमें से सबसे अधिक अप्रैल में 24, मई में 8 जून में 11 और मार्च में चार मामले सामने आए।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर सीमा पार से घुसपैठ पर रोक लगाने के लिए बहुआयामी नीति अपनाई है।

संबंधित समाचार