हापुड़ में कपल ने लिपट कर हाइवे पर दौड़ाई तेज रफ्तार में बाइक, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हापुड़। यूपी के हापुड़ जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ है। दरसअल वायरल वीडियो में कपल एक दूसरे से लिपट कर इश्क फरमाते हुए हाइवे पर बाइक दौड़ा रहे हैं। इस दौरान इस पूरे इस नजारे को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।  

 

वायरल वीडियो नेशनल हाईवे 9 का बताया जा रहा है। जिसमें युवक तेज रफ्तार से बाइक चला रहा है, जबकि उसकी गर्लफ्रेंड उसकी गोद में बैठी हुई है। दोनों तेज हवा से बात करते हुए नजर आ रहे है। इस दौरान लड़की ने अपने प्रेमी के गले में बाहें डाल रखी है। 

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर कपल का इश्क लड़ाते जो वीडियो वायरल हुआ है, वो तीन दिन पुराना है। ये वीडियो सिंभावली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें;-गाजियाबाद में महिला और ट्रैफिक दारोगा के बीच मारपीट, चप्पल से की पिटाई

संबंधित समाचार