बरेली: भाभी के भाई ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एयरफोर्स से रिटायर्ड कर्मचारी की बेटी के साथ उसकी भाभी के भाई ने शादी का झांसा देकर संबंध बना लिए। अब शादी से इनकार कर रहा है। शिकायत करने पर युवक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डिफेंस …

बरेली, अमृत विचार। एयरफोर्स से रिटायर्ड कर्मचारी की बेटी के साथ उसकी भाभी के भाई ने शादी का झांसा देकर संबंध बना लिए। अब शादी से इनकार कर रहा है। शिकायत करने पर युवक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डिफेंस कॉलोनी की रहने वाली एक युवती ने अपनी भाभी के भाई पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले में युवती ने भाभी की भी संलिप्तता बताई। युवती ने बताया कि परिवार में उसके माता-पिता के साथ दो भाई हैं। दोनों विवाहित हैं। पिता एयरफोर्स से सेवानिवृत्त हैं।

बड़े भाई की शादी को चार वर्ष हो चुके हैं। बड़े भाई की शादी के बाद भाभी के भाई का घर पर आना-जाना शुरू हो गया। वह उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। शिकायत करने पर भाभी ने कहा कि भाई तुमसे प्यार करने लगा है। इसके बाद दोनों एक साथ घूमने लगे।

आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर दो बार युवती से संबंध बनाए। अब युवक शादी से इनकार कर रहा है। शिकायत पर अश्लील फोटो व वीडियो सार्वजनिक करने की धमकियां दे रहा है। युवती ने अपनी भाभी व उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

संबंधित समाचार