आजमगढ़: मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का होगा आयोजन, मेधा पाटकर होंगी शामिल
आजमगढ़। जिले में मंगलवार को देश के पूर्व रक्षा मंत्री और सपा के संस्थापक नेता रहे मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पहली पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इस मौके पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर शामिल होंगी।
मामले की जानकारी देते हुए किसान नेता राजीव कुमार ने कहा कि कार्यक्रम में jnu के प्रोफेसर आनंद कुमार, मैगसैसे अवार्ड से सम्मानित सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. संदीप पांडे के अतिरिक्त किसान नेता व पूर्व विधायक डॉक्टर सुनीलम, प्रो. रविकांत, बिहार के सामाजिक कार्यकर्ता सरवर ईमाम, सहित आपातकाल के समय जेल की काट चुके सोशलिश्ट नेता नेता व रिहाई मंच के अध्यक्ष एडवोकेट मो. शोएब सहित कई नेता मुलायम सिंह को अपनी श्रद्धांजलि देने आ रहे हैं। इस मौके पर कार्यक्रम में नमर्दा बचाओ आंदोलन में चेहरा रहीं सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर भी कार्यक्रम में शिरकत करने वाली हैं।
