संभल: जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, देर शाम पड़ोसी गांव में रामलीला देखने गया था हरि सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। नखासा थाना क्षेत्र में पास के गांव में रामलीला देखने गए युवक का शव मंगलवार की सुबह गांव के पास ही जंगल में शीशम के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर सीओ असमोली, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

थाना क्षेत्र के गांव भड़वाड़ा निवासी 45 वर्षीय हरि सिंह सोमवार की शाम पड़ोसी गांव मन्नीखेड़ा में रामलीला देखने गया था। मंगलवार की सुबह खेतों पर काम करने जा रहे ग्रामीणों ने गांव के नजदीक स्थित तालाब के पास खेत की मेड़ पर लगे शीशम के पेड़ से हरि सिंह को गमछे के फंदे से लटके हुए देखा।

इसके बाद मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई। सूचना पर बदहवास हालत में परिजन भी मौके पर पहुंच गए और फंदा खोलकर हरि सिंह को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर सीओ असमोली संतोष कुमार के साथ ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया की हरि सिंह कई दिन से मानसिक रूप से परेशान था।

ये भी पढ़ें:- संभल : परिवहन विभाग के अधिकारियों ने ट्रैक्टर-ट्रालियों पर लगाए रिफ्लेक्टर टेप, दिया सुरक्षा का संदेश

संबंधित समाचार