बरेली: वर्कशाप में स्पेयर पार्ट्स की कमी से हादसे का शिकार हो रहीं रोडवेज बसें
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने उत्पीड़न का आरोप लगाकर अधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा
बरेली, अमृत विचार। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद बरेली की क्षेत्रीय प्रबंध समिति की बैठक में रोडवेज कर्मचारियों ने अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कर्मचारियों ने बताया कि वर्कशाप में बसों में काम नहीं होने की वजह से हादसे हो रहे हैं। स्पेयर पार्ट्स की कमी होने से चालक और परिचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
पुराने बस अड्डे पर मंगलवार को हुई बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि वर्कशाप में स्पेयर पार्ट्स की कमी चल रही है। नट बोल्ट, हेड लाइट, बल्ब आदि छोटे पार्ट्स की बजह से बसें वर्कशाप में खड़ी रहती हैं। जिससे बरेली क्षेत्र की आय पर असर पड़ रहा है। आय कम होने पर चालक और परिचालकों को शोषण किया जा रहा है, जबकि इसके लिए बरेली क्षेत्र का प्रबंधन जिम्मेदार है। क्षेत्रीय मंत्री रविन्द्र कुमार ने बताया कि कर्मचारी निगम समस्याओं के निस्तारण के लिए क्षेत्रीय प्रबंध से वार्ता करेंगे। वहीं उन्होंने पुराने और सेटेलाइट बस अड्डे पर अतिक्रमण होने पर अधिकारियों को जिम्मेदार बताया। बैठक में जीवन सिंह यादव, राम प्रताप राव, धारा सिंह, सुरेश पाल, मुस्तजाब वजी, अशद, कदीर, श्रवण कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: सेटेलाइट होटल में फंदे पर लटका मिला कर्मचारी का शव
