बरेली: बीएएमएस छात्रों से ठगी करने वाला भेजा गया जेल
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बीएएमएस छात्रों से ठगी करने वाले आरोपी महिपाल निवासी बकैनिया थाना मिलक रामपुर को बारादरी पुलिस ने पूछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया। आरोपी ने कई छात्रों को नंबर बढ़वाने का झांसा देकर लाखों रुपये की वसूले थे। आरोपी को इज्जतनगर थाना क्षेत्र की जगदीश विहार कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़ें- बरेली: बीएएमएस में पास कराने के नाम पर वसूली करने वाले को छात्रों ने पकड़ा
