बरेली: सुभाष नगर में आज से तीन दिनों तक बंद रहेगी जलापूर्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सुभाष नगर क्षेत्र में पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। नगर निगम इसकी मरम्मत कराएगा। इसकी वजह से सुभाष नगर और बदायूं रोड की करीब 30 हजार आबादी में तीन दिन तक पेयजल आपूर्ति ठप रहेगी। 

सहायक अभियंता जलकल ईश्वर सिंह ने बताया कि 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक पेयजलापूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान पाइप लाइन को दुरुस्त कराया जाएगा। जनता की सुविधा के लिए सुबह छह बजे से 30 मिनट तक पानी मिल पाएगा। पानी प्रेशर से नहीं मिल पाएगा। जनता जरूरत के लिए पानी को भरकर रख लें। शाम को पानी की आपूर्ति नहीं हो पाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: सेटेलाइट होटल में फंदे पर लटका मिला कर्मचारी का शव

संबंधित समाचार