बरेली: रुहेलखंड विश्वविद्यालय में अग्निवीरों का पाठ्यक्रम होगा शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सेना के अधिकारियों ने विश्वविद्यालय में किया मंथन, जल्द होगा एमओयू

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के नेहरू युवा केंद्र में प्रोफेसर्स और सेना के अधिकारियों की एक बैठक हुई। इसमें आर्मी पर्सनल्स के लिए विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश, पढ़ाई शोध कार्य पर मंथन किया गया।जल्द ही विश्वविद्यालय भारतीय सेना के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगा। जिसमें विश्वविद्यालय अपने पाठ्यक्रमों में भारतीय सेना के अनुसार पाठ्यक्रम निर्धारित कर उनके अधिकारियों एवं जवानों को उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने की सुविधा उपलब्ध करवाएगा। सेना के अग्निवीर जवानों के लिए भी पाठ्यक्रमों का निर्धारण एवं दिशा निर्देश तय किया जाना है।

भारतीय सेना के साथ मिलकर यूनिवर्सिटी शोध कार्य भी करने की इच्छुक है जिसमें आधुनिक ड्रोन विमान, एडवांस इंजीनियरिंग, फार्मेसी, मल्टीलेंगुअल स्ट्डीज, विधि, मैनेजमेंट आदि शामिल हैं। इससे पहले अधिकारियों ने विश्वविद्यालय के कई विभागों का दौरा किया और जानकारी हासिल की। सेना के डेलिगेशन में लेफ्टिनेंट कर्नल एचएस चीमा, मेजर शैलेश ठाकुर, कर्नल अमित शर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल सोनल निंबकर, कर्नल अतुल नायर, विश्वविद्यालय से प्रो. एसके पांडेय, प्रो. आलोक श्रीवास्तव, प्रो. तूलिका सक्सेना, प्रो. एसएस बेदी, डॉ. अमित सिंह, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. अनीता त्यागी, प्रो. शोभना सिंह, प्रो. रज्जन कुमार, प्रो. पीबी सिंह , प्रशासनिक अधिकारी जनार्दन राव और तपन वर्मा आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: बीआईयू कॉलेज ऑफ फार्मेसी में हुआ एक दिवसीय सेमिनार, दवा उद्योग के बारे में जाना

संबंधित समाचार