UP में पुलिस कर्मियों की छुट्टियों पर लगी रोक, त्योहारों के चलते हुआ आदेश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। आगामी माह में त्योहारों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों के अवकाश लेने पर डीजीपी विजय कुमार ने रोक लगा दी है। 15 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच पुलिसकर्मी छुट्टी नहीं ले सकेंगे,हालाँकि विशेष परिस्थितियों में अवकाश देने का प्रावधान बना रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार इस आशय का आदेश मंगलवार को जारी हुआ है।   

कप्तानों से कहा गया है कि आने वाले दिनों में दुर्गा पूजा, विजयदशमी, दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगाई जा रही है। डीजीपी ने इस आदेश को तत्काल लागू करने का निर्देश भी दिया है।  

ये भी पढ़ें -UP के कई जिलों में NIA की रेड, PFI से जुड़े कनेक्शन का लगा रही सुराग

संबंधित समाचार