Unnao Suicide: लाइसेंसी रिवाल्वर से छात्र ने खुद को मारी गोली… मौत, सीए अंतिम वर्ष की कर रहा था पढ़ाई, कारण स्पष्ट नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में सीए अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे छात्र ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

उन्नाव, अमृत विचार। बांगरमऊ कोतवाली स्थित कटरा मोहल्ले में सीए के छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहल्ला स्थित उन्नाव हरदोई मार्ग निवासी राजू गुप्ता के छोटे बेटे रमन (20) ने संदिग्ध परिस्थितियों में लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद रमन गंभीर घायल हो गया। घर में मौजूद परिजनों ने जब गोली की आवाज सुनी तो ऊपर जाकर देखा तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।

परिजन उसे लहूलुहान हालत में इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से रमन को लखनऊ रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर लखनऊ में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पारिवारिक जनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि रमन चार्टर्ड अकाउंटेंट अंतिम वर्ष की पढ़ाई राजस्थान माउंट आबू से कर रहा था। वह बहुत होनहार लड़का था। घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका। लखनऊ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 

संबंधित समाचार