बहराइच : जातिगत जनगणना को लेकर प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद ने दिया धरना
बहराइच, अमृत विचार। अखिल भारतीय मौर्य परिषद की ओर से बुधवार को जातिगत जनगणना के लिए कलेक्ट्रेट में धरना दिया गया। सभी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया। सभी ने कहा कि बिहार की तरह देश और प्रदेश में जातिगत जनगणना कराने की मांग की।
शहर के कलेक्ट्रेट में बुधवार को अखिल भारतीय मौर्य परिषद के जिलाध्यक्ष आशीष मौर्य की अगुवाई में सदस्य और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सभी जातिगत जनगणना को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार को जातिगत जनगणना करवाए। जिससे प्रदेश में पता चल सके कि किस जाति के कितने लोग हैं। सभी ने प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर को सौंपा। इस दौरान सम्राट निखिल मौर्य, पवन कुमार, सुधीश कुमार, स्वामी दयाल मौर्य, बलराम गौतम, प्रदीप कुमार, राजू मौर्य, शिव कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -बरेली की घायल छात्रा को 5 लाख की आर्थिक सहायता देगी सरकार, CM योगी ने की घोषणा
