मुजफ्फरनगर: कुख्यात बदमाश सुनील मूंछ भगोड़ा करार
मुजफ्फरनगर, अमृत विचार। यूपी में माफिया के खिलाफ पुलिस कड़ी पैरवी कर रही है। इसको लेकर कई बदमाशों ने अब तक कोर्ट में आत्मसमर्पण भी किया है। जिले की अदालत ने प्रदेश स्तर के माफिया कुख्यात सुशील मूंछ को भगोड़ा घोषित कर दिया है। ये आदेश अदालत ने 25 साल पुराने गैंगस्टर के मुक़दमे में दिया है।
लोक अभियोजक ने बताया कि साल1998 में सुशील मूंछ, दीपक शर्मा और मनोज पवार के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे में सुशील मूंछ बयान के लिए हाजिर ही नहीं हुआ है। इसपर अदालत ने पहले तो गैर जमानती वारंट जारी किया। जिसके बाद ये एक्शन लिया गया है। बताते चलें कि लखनऊ में पुलिस सुरक्षा मे संजीव जीवा की हत्या के मामले में भी सुशील मूंछ का नाम आया था। उसके अदालत में हाजिर नहीं होने पर मूंछ के जमाती रहे कृष्ण पाल और जितेंद्र सिंह पर कोर्ट ने एक लाख रुपए का अर्थ दंड लगाया था। लंबे समय से कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर अदालत ने सुशील मूंछ को भगोड़ा घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें -‘इंडिया’ में शामिल होने संबंधी खबरें फर्जी, बोलीं मायावती- सतर्क रहें समर्थक
