अयोध्या: राम मंदिर के पुजारियों का बढ़ा वेतन, मिलेंगी सरकारी कर्मचारियों की तरह सुविधाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पहले रामलला के सेवकों को अब सरकारी जैसी सुविधाएं मिलने लगी है। रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पुजारी व कर्मचारियों को सभी सुविधाएं दिए जाने की घोषणा की थी। आज पुजारी और कर्मचारियों के वेतन में भी वृद्धि कर दी है। 

उनके मुताबिक मुख्य पुजारी को लगभग 32000 और सहायक पुजारी को 31 हजार का वेतन मिलने लगा है। तो वही किराए पर रहने वाली पुजारी को किराया भत्ता भी दिया जा रहा है और जल्द ही उन्हें चिकित्सा सुविधा सहित अन्य सुविधाओं को भी मिलेगा। 

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर है मंदिर निर्माण के साथ जनवरी में रामलला अपने मूल गर्भगृह के भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। इसके बाद से उनके पूजन पद्धति में भी बदलाव करते हुए रामानंद संप्रदाय के तहत विशेष पूजन करने की तैयारी की जा रही है। 

इसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा गठित धार्मिक समिति का गठन किया गया है। जिसके तहत पुजारी को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक राम जन्मभूमि परिसर में ही पुजारी के रहने की जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

यह भी पढ़ें:-‘इंडिया’ में शामिल होने संबंधी खबरें फर्जी, बोलीं मायावती- सतर्क रहें समर्थक

संबंधित समाचार