आगरा में बोले सीएम योगी, जीएसटी प्राप्त व्यापारियों को देंगे पांच लाख का बीमा सुरक्षा कवर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। जिले के फतेहाबाद रोड केएनसीसी स्थित लघु उद्योग भारती कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। इस मौके पर सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार के समय समय किये गए काम आप सभी के सामने हैं। लोगों की समस्याओं का तत्काल निदान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जीएसटी व्यापारी को पांच लाख रुपए की सुरक्षा बीमा का कवर दिया जा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि एमएसएसई व्यापारी को भी ये सुविधा देने पर हम काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम एक नीति पर काम कर रहे हैं जिसमें एक लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरी मिलेगी।

अपराध को लेकर हमारी सरकार की जीरो टालरेंस की नीति है। जिससे व्यापारियों में भय का माहौल समाप्त हुआ है। लोगों में एक नया विश्वास बढ़ा है। आपको बता दें कि इस लघु उद्योग भारती कार्यक्रम में पूरे यूपी से उद्यमी पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम में 60 उद्यमी कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। इस मौके पर प्रशासन से केएनसीसी में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये हैं। 

यह भी पढ़ें: ‘इंडिया’ में शामिल होने संबंधी खबरें फर्जी, बोलीं मायावती- सतर्क रहें समर्थक

संबंधित समाचार