बरेली: अनाथ भाई-बहनों को दबंगों ने पीटा, विरोध करने पर लड़कियों से छेड़छाड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज थाना क्षेत्र में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्योंकि शिकायतों के बावजूद पुलिस की तरफ से आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

ऐसा ही एक मामला सीबीगंज इलाके में बंडिया गांव से सामने आया है, जहां कुछ दबंगों ने ननिहाल में रह रहे नाबालिग लड़के और उसकी बहनों के साथ पहले बेरहमी से मारपीट की, इसके बाद कपड़े फाड़कर लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। 

लेकिन इस मामले की शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके बाद पीड़ितों ने आज अपने दिव्यांग मामा के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है। 

दरअसल, मामला सीबीगंज थाना क्षेत्र में बंडिया गांव का है। जहां के रहने वाले दिव्यांग लियाकत सैफी के मुताबिक उसका मकान निजी भूमि पर बना हुआ है। लेकिन गांव के कुछ दबंग उनके मकान को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाया गया बताते हैं। जिसकी शिकायत कर पैमाइश भी करा चुके हैं, जिसमें प्रशासन ने सरकारी भूमि पर उनका मकान नहीं बना होना पाया है। लेकिन इसके बाद भी दबंग उनके पीछे पड़े हुए है। यही वजह है कि उन्होंने दिव्यांग को परेशान करने के लिए उसके रास्ते में दरबाजा लगाने का प्रयास किया। 

जिसका विरोध करने पर आरोपी कई बार उनके साथ मारपीट भी कर चुके हैं। लियाकत ने बताया कि उसकी बहन-बहनोई की मौत हो चुकी है, जिसके बाद से उसका भांजा और भांजियां उन्हीं के घर रहते हैं। आरोप है कि विगत 8 अक्टूबर को लियाकत और उनकी मां कहीं बाहर गए हुए थे, इस दौरान मौका दबंगों ने मौका पर उसके रास्ते में दरवाजा लगाना शुरू कर दिया। जिसका लियाकत के भांजा और भांजियों के विरोध किया, तो दबंगों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। 

जिसकी शिकायत करने पर पुलिस ने पीड़ितों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां से रात को लौटते वक्त दबंगों ने उन्हें दोबारा घेर लिया। इस दौरान उन्होंने बेहरमी से मारपीट के साथ नाबालिग लड़कियों के कपड़े फाड़कर छेड़खानी की। इतना ही नहीं दबंगों पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। लेकिन पुलिस ने इस मामले में अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है। जिसके बाद आज पीड़ितों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर इंसाफ की गुहार लगाई है। 

ये भी पढे़ं- बरेली: आओ मनाएं इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे...लेकिन हकीकत भी जान लो, झकझोर देगी

 

संबंधित समाचार