बरेली: अस्पताल संचालक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। शाही थाना क्षेत्र के दुनका चौकी से चंद कदम की दूरी पर अस्पताल संचालक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। प्राइवेट अस्पातल संचालक संजय सिंह धनेटा-शीशगढ़ रोड से सटे आनंदपुर गांव के रहने वाले थे। देर रात …

अमृत विचार, बरेली। शाही थाना क्षेत्र के दुनका चौकी से चंद कदम की दूरी पर अस्पताल संचालक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। प्राइवेट अस्पातल संचालक संजय सिंह धनेटा-शीशगढ़ रोड से सटे आनंदपुर गांव के रहने वाले थे। देर रात अज्ञात लोगों ने उनकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी देहात संसार सिंह और सीओ मीरगंज के साथ थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार