बरेली: जिला अस्पताल में डॉक्टर से मरीज ने की मारपीट और अभद्रता
बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर के साथ एक मरीज ने गाली-गलौज व अभद्रता की, जिसकी शिकायत डॉक्टर ने पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
बता दें, कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित जिला अस्पताल में दोपहर लगभग 3 बजे इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर केके. निर्मल के साथ सचिन शर्मा नाम के युवक ने गाली गलौज और अभद्रता की। डॉक्टर ने बताया कि वह जब ड्यूटी कर रहे थे, तो इसी दौरान उनके पास आए सचिन शर्मा ने खुद को मरीज बताते हुए भर्ती करने के लिए कहा। डॉक्टर ने उसकी फाइल बनानी शुरू कर दी, लेकिन इसी दौरान सचिन गुस्से में आ गया और उसने डॉक्टर के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। डॉक्टर ने समझाने की कोशिश की, तो सचिन और अधिक क्रोधित हो गया ।
अस्पताल कर्मियों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने डॉक्टर के साथ गाली गलौज जारी करते हुए जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। घटना के बाद कर्मचारी भी गुस्से में आ गए। इस दौरान सचिन मौके से फरार हो गया। डॉक्टर ने घटना की शिकायत पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें- International Girl Child Day: अब हमारा समय है, हमारे अधिकार ही हमारा भविष्य है
