प्रयागराज: मंदिर में तोड़ी गई शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा, ग्रामीणों ने जमकर किया बवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। सरायइनायत इलाके के भागीपुर गांव स्थित बाजार में बनी शिव मंदिर में मंगलवार की देर रात अराजकतत्वों ने मंदिर कौन रखी शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा को तोड़ दिया। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण पूजा करने के लिए पहुंचे तो मंदिर में शिव लिंग एवं नंदी की प्रतिमा टूटी देख भड़क उठे। ग्रामीणों ने बवाल करना शुरु कर दिया।

सूचना पर एसीपी थरवई जंग बहादुर एवं एसओ आशीष कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दूसरा शिवलिंग एवं नंदी की प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। थाना क्षेत्र के भागीपुर स्थित बाजार में करीब 25 वर्ष पहले बाजार निवासी व्यवसाई व समाजसेवी हरिश्चंद्र साहू ऊर्फ बल्लू गुरु ने शिवमंदिर का निर्माण करावाया था। मंदिर में विधि विधान पूर्वक प्रतिमाओ को प्राण प्रतिष्ठित किया गया था। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नियमित दर्शन और पूजा पाठ करते हैं।

बुधवार को सुबह जब ग्रामीण पूजा अर्चना के लिए गए तो मंदिर में शिव लिंग एवं नंदी की प्रतिमा टूटी देख आक्रोशित हो गए। सूचना पर एसीपी थरवई जंग बहादुर एवं एसओ आशीष कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर और आनन फानन में पुलिस ने दूसरा शिव लिंग एवं नंदी की प्रतिमा मंगाकर मंदिर में स्थापित कराने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। 

यह भी पढ़ें: लखनऊ: JPNIC में गेट कूदकर घुसने पर भड़के डीप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कहा- नौटंकी करने गए थे अखिलेश यादव

संबंधित समाचार