बहराइच: पेड़ से टकराने के बाद धू-धू कर जल गई जायलो कार, चालक बेहोश
बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर फखरपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक जायलो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद जायलो में आग लग गई। आसपास के लोगों की मदद से चालक को जायलो से बाहर निकाला गया। जायलो पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। फखरपुर थाना क्षेत्र के परसेंडी चिनीमिल के निकट एक जायलो बृहस्पतिवार सुबह अनियंत्रित हो गई।
बहराइच: पेड़ से टकराने के बाद धू-धू कर जल गई जायलो कार
— amrit vichar (@amritvicharlko) October 12, 2023
आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकाला गया चालक, बेहोश pic.twitter.com/tSNc1jdpl2
इसके बाद वाहन लखनऊ-बहराइच मार्ग से नीचे खड्ड में पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराते ही जायलो वाहन में आज लग गई। आग लगता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वाहन से चालक को किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद आग लगने की जानकारी थाने में दी गई। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
हालांकि तब तक पूरा वाहन जलकर राख में तब्दील हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया है। लेकिन चालक के होश में न होने के चलते कुछ पता नहीं चल सका है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चालक के होश में आने पर वाहन कहां से आ रही थी और कौन है। इसका पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था।
ह भी पढ़ें: ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने कहा- फलस्तीनी झंडा फहराना वैध गतिविधि नहीं हो सकती
