UP News : सेवा चयन आयोग ने सभी University को दिया परीक्षा कराने का आदेश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से प्रदेश के सभी विश्विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को परीक्षा करने का आदेश दिया है। ये परीक्षा आगामी 28 व 29 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

आयोग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर देवेश चतुर्वेदी ने पत्र लिखकर उच्च शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, व्यावसायिक शिक्षा विभाग व चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव व सचिव को इस संदर्भ में आदेश दिए हैं। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि आगामी 28 व 29 अक्टूबर को प्रदेश के 35 जिलों में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 का आयोजन चार पालियों में किया जा रहा है। पत्र के अनुसार परीक्षा आयोजित करने के लिए विभाग की ओर से कई जिलों के विद्यालयों में केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे में अगर यहां पर कोई परीक्षा संचालित हो रही होगी तो यहां के छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। पत्र में 28 अक्टूबर को विद्यालयों में शैक्षणिक अवकाश घोषित करने की बात भी कही गई है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 में 20.7 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। 

2 - 2023-10-12T131214.836

ये भी पढ़ें -विश्व अर्थराइटिस दिवस: युवाओं को भी तेजी से जकड़ रहा गठिया, अनियमित दिनचर्या, गलत खानपान से बढ़ रही समस्या, ऐसे करें बचाव

संबंधित समाचार