मुरादाबाद : सपाइयों ने डॉ. लोहिया के सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प
पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आदि ने पुण्यतिथि पर डा. राम मनोहर लोहिया को दी श्रद्धांजलि
डा. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते सपा जिलाध्यक्ष डीपी यादव व अन्य।
मुरादाबाद। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि गुरुवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनी। जिलाध्यक्ष डीपी यादव व अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डा. लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।
विचार गोष्ठी में पार्टी जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ लोहिया के दिखाए मार्ग और सिद्धांतों पर चलने पर समाज की समस्याओं का समाधान हो सकता है। उन्होंने हमेशा शोषित लोगों की आवाज बुलंद की।समाजवादी पार्टी के लोग यह संकल्प लेते हैं कि डा. लोहिया के दिखाए मार्ग पर चलकर समाजवाद को और मजबूत करेंगे। गोष्ठी का संचालन महानगर महासचिव महासचिव गजेंद्र यादव ने किया।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष इकबाल अंसारी, वेद प्रकाश सैनी, नाजिम सैफी, प्रेम बाबू वाल्मीकि, नाग भारती, उस्मान अली घोसी, राशिद मलिक, श्याम सिंह सैनी, वीरेंद्र प्रसाद, बृजलाल लाल जाटव, वीर सिंह यादव, नाजिर अंसारी, शहजाद सिद्दीकी, गीता यादव, चौधरी इस्माइल खान, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : नवरात्र में शक्ति दीदी पढ़ाएंगी महिला सुरक्षा का पाठ, इन बच्चों पर भी रखेंगी नजर
